• First Floor, Sukhi Butique, Main Market, Sec 78, Mouli Rd, Sohana, Sahibzada Ajit Singh Nagar, Punjab 140308

धूप सेंकने के फायदे

धूप सेंकने के फायदे

अक्सर हम धूप से बचने के लिए तरह-तरह की चीजें करते हैं। कभी चेहरे को दुपट्टे से बांध लेते हैं, तो कभी महंगी से महंगी सनस्क्रीन लगाते हैं। लेकिन धूप हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी है। सूर्य की किरणें सिर्फ बाहरी त्वचा नहीं, बल्कि अंदरूनी बॉडी पार्ट्स पर भी असर डालती हैं। हमारे शरीर को विटामिन डी की जरूरत होती है, इसका एक बड़ा सोर्स धूप ही है। हफ्ते में तीन दिन सुबह-सुबह 20-30 मिनट धूप सेंकना आपके शरीर को कई तरह की बीमारियों से दूर रखता है। आइए आज आपको बताते हैं कि धूप से हमें क्या बेनिफिट्स (Benefits of Sunlight) मिलते हैं...

धूप की तपिश के फायदे :-

गर्म होता है शरीर: अग्नि (ऊष्मा) का मुख्य सोर्स होने के कारण सूर्य की रोशनी ठंड से सिकुड़े शरीर को गर्माहट देती है, जिससे शरीर के भीतर की ठंडक और पित्त की कमी दूर होती है।

मिलता है विटामिन डी :-

विटामिन डी शरीर में हड्डी की मजबूती के लिए अहम है। इस विटामिन का जरूरी नेचरल सोर्स सूर्य की रोशनी ही है। शरीर में उचित मात्रा में विटामिन डी मौजूद होने पर ही शरीर कैल्शियम का अवशोषण कर पाता है।

बचाव कैंसर से :-

सूरज की किरणों से शरीर को कैंसर से लड़ने वाले तत्व मिलते हैं। इससे कैंसर का खतरा टलता है तो जिन्हें कैंसर है उन्हें भी लाभ होता है।

ठीक होता है पाचन :-

आयुर्वेद के अनुसार, शरीर में पाचन का कार्य जठराग्नि द्वारा किया जाता है, जिसका मुख्य स्रोत सूर्य है। दोपहर (12 बजे के आसपास) में सूर्य अपने चरम पर होता है और उस समय तुलनात्मक रूप से जठराग्नि भी ज्यादा सक्रिय होती है। इसलिए कहा जाता है कि इस समय लिया गया भोजन अच्छी तरह से पचता है।

बनते हैं पॉजिटिव हॉर्मोन :-

आपको अच्छा महसूस कराने वाले हॉर्मोन सेरेटॉनिन और एंडोर्फिन का धूप के असर से शरीर में पर्याप्त स्राव होता है, जोकि डिप्रेशन, सीजनल अफेक्टिव डिसऑर्डर, साइकॉलजिकल-इमोशनल हेल्थ और बॉडी क्लॉक-रिद्म के संतुलन में फायदेमंद है।

फायदे और भी हैं:-

धूप सेंकने से नींद नहीं आने की समस्या दूर होती है क्योंकि धूप का सीधा असर हमारे पीनियल ग्लैंड पर होता है। यह ग्लैंड शरीर में मेलाटोनिन नामक हॉर्मोन बनाता है। एक ऐसा पावरफुल एंटी-ऑक्सीडेंट मेलाटोनिन हमारी नींद की क्वॉलिटी तय करता है और डिप्रेशन को भी दूर रखता है।

सुबह की धूप सेंकने से त्वचा संबंधी कई लाभ भी होते हैं। धूप सेंकने से खून साफ होता है और फंगल प्रॉब्लम, एग्जिमा, सोरायसिस और स्किन संबंधी दूसरी कई बीमारियां दूर होती हैं। यह बीपी को कम करने में भी मदद करती है।

© 2024 Privacy Policy